कोरोनवायरस ऐसे वायरस परिवार से है जो सामान्य जुकाम से लेकर गंभीर स्वरूप की बीमारि जैसे की मिडल ईस्ट रिस्पेरेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस (Middle East Respiratory Syndrome- MERS) और सीवियर एक्यूट रिस्पेरेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस (Severe Acute Respiratory Syndrome- SARS) का कारण बनता है।
नोवल कोरोनावायरस (COVID-19) की पहचान चीन के वुहान में 2019 में हुई थी। यह एक नया कोरोनोवायरस है जिसे मनुष्यों में पहले कभी नहीं देखा गया था।
यह कोर्स COVID-19 और उभरते हुए श्वसन सम्बन्धी वायरस के बारेमें एक सामान्य परिचय प्रदान करता है और सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों, घटना प्रबंधकों / अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र (UN), अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और गैर सरकारी संगठनों (NGO) के लिए काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अभिप्रेत है।
यह पाठ्यक्रम निम्नलिखित भाषाओं में भी उपलब्ध है:
English - français - Español - 中文 - Português - العربية - русский - Türkçe - српски језик - فارسی - македонски јазик - Tiếng Việt - Indian sign language - magyar - Bahasa Indonesia - বাংলা - اردو - Kiswahili - አማርኛ - ଓଡିଆ - Hausa - Tetun - Deutsch - Èdè Yorùbá - Asụsụ Igbo - ਪੰਜਾਬੀ - isiZulu - Soomaaliga - Afaan Oromoo - دری - Kurdî - پښتو - मराठी - Fulfulde- සිංහල - Latviešu valoda - తెలుగు -Esperanto-ภาษาไทย
ओव्हरव्यू: यह कोर्स उभरते हुए श्वसन सम्बन्धी वायरस, के बारेमें एक सामान्य परिचय प्रदान करता है जिनमें नोवल कोरोनावायरस (COVID-19) भी समाविष्ट है।
इस कोर्स के अंत तक, आपको विवरण करने में सक्षम होना चाहिए:
प्रत्येक मॉड्यूलमें कुछ संसाधन जुड़े हुए है जो इस विषय में अधिक जानकारी पानेमें आपकी सहायता करेंगे।
सीखने का उद्देश्य: उभरते श्वसन वायरस के मूलभूत सिद्धांतों का वर्णन करना और प्रभावी ढंग से प्रकोप का सामना कैसे करें।
कोर्स की अवधि: लगभग 3 घंटे।
प्रमाण पत्र: उपलब्धि प्रमाण पत्र का एक रिकॉर्ड उन प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध होगा जो सभी क्विज़ में उपलब्ध कुल अंकों का कम से कम 80% स्कोर करते हैं।
यह अनुवाद WHO द्वारा सत्यापित नहीं किया गया है। यह संसाधन केवल समर्थन उद्देश्यों को सीखने के लिए है।
"Emerging respiratory viruses, including COVID-19: methods for detection, prevention, response and control", 2020 से हिंदी में अनुवादित। WHO कंटेंट और अनुवाद की सटीकता के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। अंग्रेजी और हिंदी अनुवाद के बीच किसी भी विसंगति की स्थिति में मूल अंग्रेजी संस्करण बाध्यकारी और प्रामाणिक संस्करण होगा।