नोमा: त्वचा-एनटीडी के बारे में राष्ट्रीय और ज़िला स्तर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

नोमा (कैनक्रम ओरिस) मुँह और चेहरे का एक गंभीर अवसाद रोग है, जो मुख्यतः उप सहारा अफ्रीका में 2 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रभावित करता है।

पर्याप्त ज्ञान अंतराल के बावजूद, इसे कुपोषण, खराब मौखिक सफाई, प्रतिरक्षादमन, और अत्यधिक गरीबी स्थिति में रहने से जुड़ा बताया गया है।

यह पाठ्यक्रम मानवाधिकार परिप्रेक्ष्य सहित महामारी विज्ञान, रोगजनन, नैदानिक ​​विशेषताएं, निदान, उपचार और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी विचारों को संबोधित करता है|

स्रोत: हिल्फ़साक्स्योन नोमा ई वी: https://www.afro.who.int/publications/information-brochure-early-detection-and-management-noma [कृपया हमें डब्ल्यूएचओ फोटो लाइब्रेरी से संदर्भ आईडी और फोटो के नाम के साथ एक छवि प्रदान करें]

自学
语言: हिन्दी, हिंदी
Noma

课程信息

This course is also available in:

English - Français - Português - Hausa

नोमा मुंह और चेहरे की एक तेजी से बढ़ने वाली, आक्रामक और दुर्बल करने वाली अवसादीय बीमारी है जो दुनिया भर में व मुख्य रूप से उप-सहारा अफ्रीका में और कुछ मामलों में एशिया और लैटिन अमेरिका में भी सबसे कमजोर और हाशिए पर रहने वाली आबादी को प्रभावित करती है।

इसकी तीव्र प्रगति, किसी भी उपचार के बिना अनुमानित 70-90% पर उच्च मृत्यु दर, कमजोर स्वास्थ्य प्रणाली और रोग निगरानी और स्वास्थ्य कर्मियों और आम जनता द्वारा इस रोग के बारे में जागरूकता की कमी की वजह से नोमा के बोझ का सटीक अनुमान लगाना चुनौतीपूर्ण है।

पर्याप्त ज्ञान अंतराल के बावजूद, नोमा के कुपोषण, खराब मौखिक सफाई, प्रतिरक्षादमन और अत्यधिक गरीबी की स्थिति से जुडे होने की सूचना है जिनमें से कई सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा में संयुक्त सतत विकास लक्ष्यों (यूएन एसडीजी) द्वारा लक्षित हैं।

हाँलाकि आम तौर पर उपलब्ध व्यापक स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक दवाओं का नोमा के प्रारंभिक प्रतिवर्ती चरणों में इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन एक बार जब यह आगे बढ़ जाता है, तो मृत्यु दर अधिक हो जाती है और सीक्वेल जिसमें खाने, पीने और बोलने में परेशानी, विकृति, और सामाजिक कलंक शामिल हैं, संख्या में अधिक हो जाते हैं।

इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य नोमा के बारे में जानकारी प्रदान करना, और राष्ट्रीय और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल को उन्हें इस बीमारी को रोकने, पहचानने और इलाज करने में मदद करने के लिए बढ़ाना है।

पाठ्यक्रम की अवधि: लगभग 1 घंटा

प्रमाण पत्र: अंतिम मूल्यांकन में कम से कम 80% अंक लाने वाले प्रतिभागियों के लिए उपलब्धि प्रमाणपत्र का रिकॉर्ड उपलब्ध होगा उपलब्धि का रिकॉर्ड प्राप्त करने वाले प्रतिभागी इस पाठ्यक्रम लिए एक ओपन बैज भी डाउनलोड कर सकते हैं। ज़्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

हिंदी भाषा में, “नोमा: त्वचा-एनटीडी के बारे में राष्ट्रीय और ज़िला स्तर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण” से, २०२२ में अनुवादित। डब्ल्यूएचओ (WHO) इस अनुवाद की सामग्री या सटीकता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा अनुवाद के बीच किसी भी भिन्नता की स्थिति में, मूल अंग्रेज़ी संस्करण बाध्यकारी और प्रामाणिक संस्करण होगा।यह अनुवाद डब्ल्यूएचओ (WHO) द्वारा सत्यापित नहीं है। यह संसाधन केवल सीखने में सहायता के उद्देश्य के लिए है।

你将学到什么

  • नोमा की महामारी विज्ञान और रोगजनन को समझने में
  • नैदानिक पहलुओं का वर्णन करने में
  • यह समझने में कि निदान कैसे किया जाता है
  • नोमा के इलाज की व्याख्या करने में
  • मानवाधिकार परिप्रेक्ष्य सहित सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को समझेनेे में और उपयुक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप की व्याख्या करने में

课程内容

  • मॉड्यूल 1: परिचय:

    इस मॉड्यूल के अंत तक आप नोमा और नोमा और उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों(एनटीडी) के बीच संबंध समझने में सक्षम होंगे।
  • मॉड्यूल 2: महामारी विज्ञान और नोमा का रोगजनन:

    इस मॉड्यूल के अंत तक आप नोमा रोग के बोझ और भौगोलिक वितरण का वर्णन करने; उम्र का वितरण समझने; नोमा के संबंधित जोखिम कारक समझने और नोमा का रोगजनन समझने में सक्षम होंगे।
  • मॉड्यूल 3: नैदानिक विशेषताएं और निदान:

    इस मॉड्यूल के अंत तक आप नोमा के विभिन्न चरणों में इसका रोग लक्षण ​​निदान करने; विभिन्न निदानों में जिन स्थितियों से इंकार किया जाना है उनकी सूची बनाने और नोमा की संभावित जटिलता और सीक्वेल का वर्णन करने में सक्षम होंगे।
  • मॉड्यूल 4: इलाज:

    इस मॉड्यूल के अंत तक आप हर चरण के लिए उपलब्ध इलाज और अंत: क्षेप विकल्पों को समझने; सीक्वेल देखभाल और नोमा से बचे लोगों के पुनर्वास को समझने में सक्षम होंगे।
  • मॉड्यूल 5: सार्वजनिक स्वास्थ्य विचार :

    इस मॉड्यूल के अंत तक आप मानव अधिकारों मुद्दों और नोमा के मनोवैज्ञानिक प्रभाव सहित सामाजिक आर्थिक मुद्दों की व्याख्या करने में; और बीमारी रोकने और नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों की व्याख्या करने में सक्षम होंगे।

订阅本课程

该课程是免费的。 只需在OpenWHO上注册一个帐户并参加课程!
现在注册吧

证书要求

  • 课程证书 授予者需要至少取得课程总分的百分之 80%